आईपीएल 2018
IPL 2018: चोटिल पैट कमिंस की जगह मुंबई इंडियंस टीम में शामिल किया गया यह तेज गेंदबाज
By Cricshots Team - Apr 16, 2018 3:49 pm
Views 2
Share Post
Adam Milne will Join Mmumbai Indians
Milne will Join Mmumbai Indians

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 11वें सीजन के लिए चोटिल पैट कमिंस की जगह टीम न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को टीम में शामिल किया है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान कमिंस को पीठ में दर्द की शिकायत थी। स्कैन के बाद पता चला कि उनकी हड्डियों में कुछ दिक्कत है, उसी वजह से उन्होंने आईपीएल में न खेलने का फैसला किया था।

इस खबर को लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हुए मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम में टीम के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया था। मिल्ने ने न्यूजीलैंड के लिए 40 एकदिवसीय और 19 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

बता दे कि कमिंस को मुंबई की टीम ने नीलामी में 5 करोड़ 40 लाख रूपय में खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वो पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए। कमिंस से पहले ऑस्ट्रेलिया के जेसन बेहरनडॉर्फ भी चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, मुंबई की टीम ने उनकी जगह न्यूजीलैंड के मिचेल मैकलेनाघन को अपनी टीम में जोड़ा था। एडम मिल्ने मुंबई की टीम में जसप्रीत बुमराह, मुस्ताफिजुर रहमान और मिचेल मैक्लेनेघन के साथ तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। मिल्ने इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए दो सीजन खेल चुके हैं।

मिल्ने ने दोनों सीजन में 9.83 की इकोनमी और 44.25 की औसत से 4 विकेट लिए हैं। मिल्ने के आईपीएल में नंबर जरूर इतने खास नहीं है, लेकिन उनका टी-20 में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने 7.72 की इकोनमी रेट और 23.21 की औसत से 83 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही वो लगातार तौर पर 150 प्रति घंटे की स्पीड से भी गेंद कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस को कमिंस के तौर पर सही खिलाड़ी को अपनी टीम में जोड़ा है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पहले तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी। मुंबई का अगला मैच 17 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई में होगा। उन्हें टीम में अकिला धनंजय की जगह अंतिम ग्यारह में जगह दी जा सकती है।