आईपीएल 2018
IPL 2018: शतक से चुके कप्तान रो’हिट’, आरसीबी के सामने 214 रनों का विराट लक्ष्य
By Cricshots Team - Apr 17, 2018 4:26 pm
Views 5
Share Post
Mumbai Indian, evin lewis
Mumbai Indian, evin lewis

आईपीएल 11 के 11वें दिन वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 214 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। मुंबई ने एविन लुईस(65) और  कप्तान रोहित शर्मा की 94 रन की पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 213 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरफ से गेंदबाजी में उमेश यादव और कोरी एडंरसन ने 2-2 विकेट झटके जबकि क्रिस वोक्स को एक सफलता हासिल हुई।

उमेश यादव ने मुबंई को दिए शुरुआती झटके

मुंबई की तरफ से पारी की शुरुआत एविन लुईस और सूर्यकुमार यादव ने किया। पारी की पहले ही गेंद पर उमेश यादव ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर मुंबई का सकते में डाल दिया। सूर्यकुमार यादव को क्लीन बोल्ड टीम करने के बाद  टीम इससे उबर पाती उससे पहले ही अगली गेंद पर यादव ने इशान किशन को डक पर आउट कर दिया। हालांकि लगातार दो गेंद आउट करने के बाद यादव  से उम्मीद हैट-ट्रिक की थी लेकिन वो हो नहीं पाई।

पावरप्ले में रोहित-लेविस ने की गेंदबाजों की धुनाई

उमेश यादव के खतरनाक पहले ओवर के बाद  क्रीज पर मौजूद थे रोहित शर्मा और एविन लेविस। दोनों ने विकेट की परवाह किए बिना तेजी से रन बनाए। इस दौरान एविन ज्यादा अक्रामक दिखे और महज 23 गेंदों पर दो छक्के और चार चौकों की मदद से 37 रन बना लिए थे। रनों का सिलसिला जारी रहा और गेंदबाजों की धुनाई भी। रोहित और एविन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 108 रनों की अहम साझेदारी हुई, जब कोरी एंडरसन ने लेविस को 65 को स्कोर पर चलता किया। लेविस ने 42 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खली।

रोहित ने खेली कप्तानी पारी

लेविस के बाद आक्रमक रूख अपनाया कप्तान रोहित शर्मा ने। उन्होंने 32 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने उमेश यादव के ओवर की पहली गेंद पर छक्का और फिर चौका लगा कर उन्होंने अर्द्धशतक पूरा किया। रोहित के साख क्रीज पर मैजूद थे क्रुणाल पांड्या। क्रुणाल ने रोहित के साथ 40 रनों की साझेदारी निभाई। क्रुणाल जब 15 रन पर खेल रहे थे तब रोहित के स्ट्राइकर एंड पर रहने की चाहत में क्रुणाल दूसरे रन के लिए दौड़े लेकिन नॉन स्ट्राइकर छोर पर जब तक क्रुणाल पहुंच पाते तब कर एंडरसन के गिल्लियां उड़ा दी और क्रुणाल पहली बार आरसीबी के खिलाफ आउट हुए।

शतक से चुके गए कप्तान रोहित

क्रुणाल के बाद रोहित ने पोलार्ड के साथ 30 रन की साझेदारी निभाई। पोलार्ड 5 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार हुए। हालांकि रोहित शर्मा जब 94 रन पर खेल रहे थे और शतक के करीब थे तब कोरी एंडरसन ने उन्हें अपना शिकार बनाया और रोहित शतक से चुक गए। रोहित ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 10 छौके और 5 छक्के की मदद से 94 रन की धमाकेदार पारी खेली और टीम के स्कोर को 213 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।