
आईपीएल 2018 का पहला मुकाबला मैजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सपर किंग्स के बीच खेला गया। इस बेहद रोमांचक मुकबाले में धोनी की टीम ने हारा हुआ मैच ड्वेन ब्रावो के दमदार बल्लेबाजी के दमपर जीती थी। हालांकि ज्यादातर समय मुकाबला मुंबई इंडियंस के खेमे में रहा लेकिन ब्रावो के धमाकेदार बल्लेबाज ने चेन्नई को चैम्पियन बना दिया।
वानखेड़ें स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में जाहिर तौर पर मुंबई के समर्थक ज्यादा माक्षा में थे। पूरे मैच के दौरान नो टीम का हौसलाअफजाई करते दिखे लेकिन जब मुंबई की हार हुए तो मुंबई के समर्थक बेहद मायूस नजर आए। हार के बाद चेन्नई के फैंस ने उनका जीना मुश्किल कर दिया
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चेन्नई के फैंस मुंबई के समर्थकों को घेरकर मजे ले रहे हैं। दरअसल मैच के बाद जब फैंस अपने-अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान मुंबई की लोकल ट्रेन में बेहद ही अजीब नजारा देखने को मिला। वीडियों में देखा जा सकता है कि ट्रेन में मुंबई के कुछ फैंस मायूस खड़े थे और इस दौरान उसी डिब्बे में चेन्नई के फैंस ने उन्हें घेर लिया और तेजी से ब्रावो-ब्रावो चिल्लाने लगे।
CSK fans got no chill 😜#CB
Geplaatst door Funny Cricket Memes op zondag 8 april 2018
ब्रावो-ब्रावो की आवाज लगातार बढ़ती जा रही थी और मुंबई के फैंस इससे और ज्यादा निराश नजर आने लगे। इस दौरान डिब्बे पर कई और यात्री भी मौजूद थे जो इसपर मजे ले रहे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पहले मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के चौके छक्के छुड़ाते हुए ब्रावो ने 30 गेंदों में शानदार 68 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी में ब्रावो ने 3 चौके और 7 छक्के भी जड़े थे। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया।