आईपीएल 2018
आईपीएल 2018 का हुआ रंगारंग आगाज, बॉलीवुड स्टार्स के साथ फैंस के भी थिरके कदम
By CricShots - Apr 7, 2018 2:03 pm
Views 0
Share Post

IPL Opening ceremony                                                                          IPL Opening ceremony

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का आगाज हो चुका है। ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। जहां सेरेमनी के दौरान आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईपीएल 2018 के आगाज की आधिकारिक घोषणा की। सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार्स ने अपने लटके झटके से फैंस का मन मोह लिया।

ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत की युवाओं के स्टार वरुण धवन ने। उन्‍होंने लोकप्रिय हिंदी सांग ‘सारासारा’ और ‘बद्री की दुल्‍हनिया’ गाने पर डांस किया। बीच में वरुण धवन के परफॉर्मेंस के बाद आईपीएल 2017 की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा विजेता ट्रॉफी के साथ मंच पर पहुंचे। रोहित शर्मा ने कहा, ‘हमारी टीम ने तीनों खिताब वानखेड़े पर मौजूद इस बेहतरीन जनसमूह के लिए जीते हैं। हम एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश कर खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। हालांकि हम जानते हैं कि यह काम आसान नहीं है। ‘

इसके बाद मशहूर डांसर प्रभु देवा ने बॉलीवुड डासिंग का तड़का लगाया। एक्‍ट्रेस तमन्‍ना, जैकलीन फर्नांडिस और सिंगर मीका ने भी इसमें इन स्‍टार्स का बराबर साथ दिया। तमन्ना ने फिल्म ‘बाहुबली’ के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म करती हुईं। इसके बाद उन्होंने साउथ के गाने पर परफॉर्म किया। साथी ही बाजीराव मस्तानी के सॉन्ग ‘पिंगा’ पर डांस किया। दमा दम मस्त कलंदर’ को गाते हुए मिका ने ग्राउंड में की एंट्री और फैन्स झूमने लगे। इसके साथ ही उन्होंने ‘आज की पार्टी’  और ‘जुम्मे की रात’ जैसे हिट गानों पर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। सेरेमनी का समापन ऋतिक रोशन की धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से हुआ। ऋतिक ने ‘एक पल का जीना’, ‘धूम’, ‘सेनोरीटा’ गानों पर परफॉर्म किया। ऋतिक के डांस को देखकर फैन्स भी झूमने लगे।

गौरतलब है कि आईपीएल 2018 का उद्घाटन मैच गत विजेता मुंबई इंडियस और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स टीम के बीच अब से कुछ ही देर में खेला जाएगा। रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस तीन और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स दो बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी है। ऐसे में मुकाबला बड़ा दिलचस्प होने की उम्मीद है।