ट्रेंडिंग
दक्षिण अफ्रीका में स्टीवन स्मिथ के साथ किया गया अपराधियों जैसा बर्ताव, वीडियो वायरल
By CricShots - Mar 29, 2018 4:27 am
Views 8
Share Post

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ कर कप्तानी गंवाने और एक साल का बैन झेल रहे स्टीवन स्मिथ के साथ दक्षिण अफ्रीका में क्रिमिनल (अपराधियों) जैसा बर्ताव किया गया। स्मिथ को दक्षिण अफ्रीकी पुलिस एयरपोर्ट पर ला रही थी और इस दौरान चारों तरफ से घेर रखा गया था। यही नहीं, पुलिस वाले उनके साथ धक्का-मुक्की और उन्हें पकड़े भी हुए थे। साफ देखा जा सकता था कि स्मिथ के साथ पुलिस वाले किसी अपराधी की तरह पेश आ रहे थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खासा शेयर किया जा रहा है। कई पुलिस वालों की इस हरकत को निराशाजनक करार दे रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे जायज भी ठहरा रहे हैं।

हालांकि पुलिस वाले जिस तरह से स्मिथ को ले जाते दिखे वो कहीं से भी जायज नहीं ठहराया जा सकता था। इस दौरान मीडिया वाले भी स्मिथ से सवाल पूछते नजर आए। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्मिथ बिल्कुल खामोश और चुप-चाप ही रहे। उनके चेहरे से उनका दर्द साफ झलक रहा था। आपको बता दें कि स्मिथ आज ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर उन्हें मीडिया और फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ेगा। स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की थी और इसके बाद ही पूरे बवाल की शुरुआत हुई थी।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई युवा खिलाड़ी कैमरन बैंक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करते देखा गया था। जिसके बाद स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये कहा था कि इसके लिए टीम के टॉप खिलाड़ियों ने रणनीति बनाई थी। स्मिथ के इस बयान के बाद दुनियाभर में ऑस्ट्रेलिया की किरकिरी हुई थी और उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। मामला बहुत बढ़ गया था और पूरी दुनिया ऑस्ट्रेलिया को बेईमान कहने लगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम के दखल के बाद स्मिथ और डेविड वॉर्नर को अपने-अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ, वॉर्नर पर 1-1 साल का बैन लगाया है। वहीं, बैंक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन है।