आईपीएल 2018
आईपीएल की कमाई से महेंद्र सिंह धोनी हुए मालामाल
By CricShots - Apr 6, 2018 6:16 pm
Views 4
Share Post

 

भारत में क्रिकेट धर्म की तरह पूजा जाता है। और ऐसे में इस खेल के भगवान की बात की जाए तो उनकी सैलरी करोड़ो में होना लाजमी है। हम यहां बात कर रहे हैं ऐसे खिलाड़ी की जो आईपीएल खेलकर अरबपति हो गया। अगर आप ये सोच रहे हैं की इस सूची में शीर्ष पर विराट कोहली का नाम है तो आप गलत सोच रहे हैं।

वो कहते हैं ना शेर कितना भी बूढ़ा हो जाए शेर तो शेर होता है। जी हां आपने सही समझा हम यहां महेंद्र सिंह धोनी की बात कर रहे हैं। वो ना सिर्फ खेलने के मामले में आगे हैं। बल्कि वो कमाई के मामले में भी सबसे शीर्ष पर है। आपको बता दें की महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल से 107.84 करोड़ रूपये कमा चुके हैं। वहीं इस सूची में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल से 101 करोड़ कमाए हैं।

आपके जानकारी के लिए बता दें की इनकी आमदानी की जानकारी मनीबॅाल ने डिजिटल गणना के जरइये की है। वहीं अगर इस रिपोर्ट की बात की जाए तो इंडिया स्पोर्ट. सीओ ने इसे अपने वेबसाइट पर पब्लिश की है। इस सूची में अन्य खिलाड़ीयों की बात की जाए तो गौतम गंभीर (94.62 करोड़ रूपये) के साथ तीसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर बने हुए हैं।

आपको बता दें की पिछले 10 संस्करण में 694 खिलाड़ीयो पर 4,284 करोड़ रूपये खर्च किए गये हैं। जिसमें 426 क्रिकेटर ऐसे हैं जिन्हें 23.54 करोड़ का अनुबंध हासिल है। जो खिलाड़ीयों के कुल वेतन का 55 प्रतिशत है।

वहीं अगर विदेशी खिलाड़ीयों की बात की जाए तो इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स शीर्ष पर हैं जिनकी कुल 69.51 करोड़ रूपये हैं। उनके बाद इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॅाटसन का नाम आत है जिनकी कमाई 69.13 करोड़ हैं। आपको बता दें की पिछले 10 साल में 268 विदेशी खिलाड़ी इस लीग में खेल चुके हैं । जिन्हें 19.30 अरब रूपये मिल चुके हैं। इस लीग में भारत के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का नंबर है जिन्होंने कुल 6,53.8 करोड़ रूपये इस लीग में कमाए हैं।