आईपीएल 2018
IPL 2018: एक बाऱ फिर धोनी के सामने नतमस्तक हुआ उनका जबरा फैन, धोनी की ऐसी रही प्रतिक्रिया
By Cricshots Team - May 4, 2018 1:27 pm
Views 0
Share Post
MS Dhoni jabraa FAN
MS Dhoni jabraa FAN

भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी अपने दमदार प्रदर्शन के बदौतल फैंस के दिल में एक अलग जगह बनाई है।इसी का नतीजा है कि उनके फैन उनकी एक झलक पाने के लिए बैचेन रहते हैं। कई बार तो वह बीच मैदान में उनके पास सिर्फ उनसे मिलने के लिए पहुंच जाते हैं। कई बार मैदान में उनके सिर्फ पैर छूने के लिए उनके फैन कोई भी खतरा उठाने के लिए तैयार हो जाते हैं। भले महेंद्र सिंह धोनी हमेशा सिक्यूरिटी से घिरे रहते हैं, लेकिन इसका उनके फैन पर कोई असर नहीं होता

कुछ ऐसा ही एक नजारा ईडन गार्डन में कोलकाता और चेन्नई के मैच के दौरान देखने को मिला। मैच में कोलकाता के खिलाफ भले महेंद्र सिंह धोनी की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने एक बार फिर से उनके फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है।पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम जब 2 विकेट पर 97 रन बना चुकी थी। उस समय मैदान में सुरेश रैना और अंबाती रायडू बल्लेबाजी कर रहे थे। शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस आउट होकर लौट चुके थे।

11 ओवर पूरे हो चुके थे। ऐेसे में धोनी डगआउट में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मैच में आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान उनका फैन दौड़कर आया और धोनी के पैर छू लिए। धोनी सहित बाकी के सभी लोग ये देखकर चौंक गए। हालांकि पास में बैठे मुरली विजय ये देखकर मुस्करा उठे। ये सबकुछ बहुत जल्दी में हुआ लेकिन फिर भी धोनी ने अपने फैन को निराश नहीं किया। उन्होंने अपने फैन के पैर छूते ही उनकी पीठ पर हाथ फेरकर आशिर्वाद दिया और इशारे में उसे जाने के लिए कहा।

यहां देखे वीडियो:

बाद में सिक्यूरिटी के लोग उसे वहां से ले गए। धोनी के साथ इस तरह का वाकया पहली बार नहीं हुआ है। दो सप्ताह पहले भी जब सीएसके का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था तब भी एक फैन ने आकर धोनी के पैर छू लिए थे।  इससे पहले भी बीच मैदान में उनके फैन उनके पैर छूने आ चुके हैं।