फीचर्स
ऐसे लम्हे जब गिनीज बुक में छाया क्रिकेट का खेल
By CricShots - Mar 27, 2018 5:48 am
Views 3
Share Post

गिनीज बुक में दुनियाभर के अनोखे रिकॉर्ड दर्ज होते हैं। क्रिकेट के खेल को दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल कहा जाता और भला ये खेल कैसे गिनीज बुक में छाने से दूर रहता। क्रिकेट के मैदान में भी कई ऐसे वाकये हुए हैं जब खेल गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में छाया। आइए आपको बताते हैं क्रिकेट के कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में जिन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला।

सबसे महंगा बैट

इन अनोखे रिकॉर्ड्स में पहले नंबर पर महेन्द्र सिंह धोनी का बल्ला है। 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में धोनी ने जिस बैट से छक्का लगाकर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था वो बैट क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा बैट है। भारत की एक कंपनी ने उसे 161,295 डॉलर देकर खरीदा था।

 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

हर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भला इस मामले में कैसे पीछे रहते। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सचिन तेंदुलकर का नाम भी दर्ज है।  सचिन तेंदुलकर ने 6 विश्व कप में 45 मैचों में 57 की औसत से 2278 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 15 अर्धशतक भी निकले हैं।

क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद

इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर भी शामिल हैं। शोएब के नाम क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। अख्तर ने 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

नीलामी में सबसे महंगी बिकी डॉन ब्रैडमैन की कैप

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन की कैप नीलामी में सबसे महंगी बिकी थी। 2003 टिम सिरिसर ने ब्रेडमैन की इस टोपी को 283,000 यूएस डॉलर की बोली लगाकर खरीदा। ब्रेडमैन ने इस कैप को 1948 में इंग्लैंड के अपने अंतिम दौरे पर पहना था।

बौतर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में  दर्ज है।  स्मिथ ने एक कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट खेले हैं। उन्होंने 100 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की है।