न्यूज़
बॉल टेंपरिंग विवाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किये कुछ चौंकाने वाले खुलासे
By CricShots - Apr 2, 2018 6:04 pm
Views 8
Share Post

मार्च 2018 में, ऑस्ट्रेलियाई बनाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच के दौरान  बॅाल टैम्परिंग कांड को शायद क्रिकेट के इतिहास में काले दिन के रूप में ही याद जायेगा। इस विवाद की जिम्मेदारी कप्तान स्टीवन स्मिथ, उप कप्तान डेविड वॉर्नर, कैमरन बैनक्रॉफ्ट और कोच डैरेन लेहमन पर गिरी।
स्मिथ और वार्नर को 1-1 साल का बैन लगा दिया गया और साथ में दोनों की कप्तानी और उप-कप्तानी भी गवानी पड़ी। बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने और लेहमेन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। और इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा किए गए बॉल टैंपरिंग विवाद ने दुनियाभर को हिलाकर रख दिया।
लेकिन ऑस्ट्रेलिया अपने जाँच रिपोर्ट में कुछ चौकाने वाले खुलासे किये है। रिपोर्ट में ये कहा गया की स्मिथ को मामले का तब तक पता नहीं था जब तक की उन्होंने बैनक्रॉफ्ट को स्कीन पर गेंद से छेड़छाड़ करते नहीं देखा। स्मिथ को गेंद से छेड़छाड़ का पता तब चला जब उन्होंने बैनक्रॉफ्ट को स्क्रीन पर देखा।
रिपोर्ट में ये कहा गया की बॉल टेंपरिंग का ये प्लान पसंद नहीं आया था लेकिन उन्होंने इसे रोकने के लिए कोई कदम भी नहीं उठाया। हालाँकि स्मिथ को गेंद से छेड़छाड़ के प्लान की जानकारी तो थी लेकिन उन्हें ये नहीं पता था की इसका इस्तेमाल कब होने वाला है, इसकी जानकारी नहीं थी।
ऑस्ट्रेलिया वापस आकर स्मिथ ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बातचीत करने के दौरान स्मिथ फूट-फूट कर रो पड़े। हालांकि उन्होंने मीडिया से कहा था कि वो इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और ये उनके नेतृत्व की गलती है।