आईपीएल 2018
IPL 2018,MIvsDD: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कोे जीत के लिए दिया 195 रनों का विशाल लक्ष्य
By CricShots - Apr 14, 2018 12:14 pm
Views 3
Share Post
Mumbai Indians Batting
                                                                      Mumbai Indians Batting

आईपीएल 11 में शनिवार को पहला मुकाबला मुबंई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच वानखेड़ें स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीजन की परंपरा को निभाते हुए टॉस जीतने वाली टीम यानी की दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का विकल्प चुना और मुंबई को बल्लेबाजी का न्योता जिसका फायदा मुंबई ने खूब उठाया। मुंबई ने दिल्ली को जीत के लिए 185 रनों का विशाल लक्ष्य दिया जिसमें सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (53)और एविन लेविस(48) और आशान किशन (44) का मुख्य योगदान रहा।

सूर्यकुमार-लेविस की शतकीय साझेदारी

मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने आज एक बदलाव किया। उन्होंने खुद की जगह सूर्यकुमार यादव को एविन लेविस के साथ ओपनिंग कराई जिसका फायदा बी उन्हें मिला। सूर्यकुमार और लेविस ने मिलकर मुंबई को कुफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई।

राहुल तेवतिया ने दिल्ली तो दिलाई पहली दो सफलता

एविन लेविस के रूप में मुंबई इंडियंस को पहला झटका 102 रन के कुल योग पर लगा। लेविस ने 28 गेंदों में 48 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। हालांकि इसके तुरंत बाद मुंबई को दूसरा झटका 11वें ओवर में सूर्य कुमार यादव के रूप में लगा जब राहुल तेवतिया ने ही उन्हें LBW आउट किया। सूर्य कुमार यादव 32 गेंदों में 53 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 1 छक्के शामिल है।

ईशान-रोहित ने संभाला मिडल ऑर्डर

सलामी जोड़ा के पवेलियन जाने के बाद भी मुंबई के बल्लेबाज रूके नहीं. अब बारी थी कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन का साझेदारी निभाई। इस दौरान ईशान किशन ने भी कुछ अच्छे शॉट्स खेले। पारी के 16वें ओवर में मुंबई इंडियंस को डेनियल क्रिश्चियन ने लगातार दो गेंदों पर दो झटके दिए। क्रिश्चियन ने ईशान किशन और पोलार्ड दोनों को अपनी लगातार दो गेंदों पर क्लीन बोल्ड करके मुंबई को तीसरा और चौथा झटका दिया। ईशान 23 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए जबकि पोलार्ड बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 18वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा के रूप में मुंबई को पांचवां झटका लगा, जब उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने जेसन रॉय के हाथों कैच आउट करा दिया।

दिल्ली के गेंदबाज दिखे बेअसर

मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई की पारी के दौरान दिल्ली के गेंदबाज शुरुआत में बेअसर दिखे और उन्होंने खूब रन खर्च किए। हालांकि राहुल तेवतिया, डेनियल क्रिश्चियन और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट झटके और मोहम्मद शमी के खाते में एक विकेट आए।