आईपीएल 2018
IPL 2018: मुंबई इंडियंस ने तोड़ा हार का क्रम, 8 विकेट से हार गई चेन्नई सुपर किंग्स
By Cricshots Team - Apr 28, 2018 6:10 pm
Views 1
Share Post
MUMBAI INDIAN
MUMBAI INDIAN

आईपीएल 11 में शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को 8 विकेट हराते हुए अपने हार का क्रम तोड़ा। 170 रनों के ठीक ठाक लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडिंयस ने सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव(44) और एविन लेविस(47) और कप्तान रोहित शर्मा(56) की धमाकेदार पारी के बदौलत मुंबई ने जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही मुंबई ने लीग मैच में हुए पहले मुकाबले में हार का बदला भी लिया और इस सीजन में अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।

सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस ने मुंबई के पारी की तेज शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। मुंबई को पहला झटका सूर्यकुमार यादव के रूप लगा। हरभजन सिंह ने यादव को अपना पहला शिकार बनाया। सूर्यकुमार यादव ने 34 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। दूसरी छोर पर एविन लुईस ने पारी को संभाले रखा। मुंबई ने पावरप्ले में 50 रन रहा।पहले विकेट के पतन के बाद लेविस का साथ देने आए कप्तान रोहित शर्मा।

रोहित शर्मा और एविन लेविस के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को तोड़ा ड्वेन ब्रावो ने जब उन्होंने लेविस की लंबी शॉट को शार्दुल ठाकुर को आउट कराया। इसके बाद रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद थे। रोहित शर्मा जानते थे कि टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी था। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक बनाया और टीम को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाने में सफलता दिलाई। रोहित शर्मा ने 33 गेंदों में 2 चौेके और 6 छक्को की मदद से 55 रन का पारी खेली। वहीं हार्दिक पांड्या 16 रन बनाकर नाबाद रहे।