
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल सीजन 11 की विजेता बन गई है और उसने सनराइजर्स हैदराबाद को खिताबी मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। अपने सातवें फाइनल में चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। आईपीएल हिस्ट्री में चेन्नई मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने तीसरी बार ये खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस ने तीनों ही खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले हैं। रोहित के बाद अब धोनी ने भी चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल चैंपियन बना दिया है।
आईए जानते है इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के समापन के बाद किन किन खिलाड़ियों ने जीता किस किस विभाग के अवॉर्ड:
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – ऋषभ पंत (दिल्ली डेयरडेविल्स)
वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन – सुनील नरेन (379.5) (कोलकाता नाइटराइडर्स)
फेयर प्ले अवॉर्ड – मुंबई इंडियंस
बेस्ट कैच ऑफ द सीजन – ट्रेंट बोल्ट (दिल्ली डेयरडेविल्स)
बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीजन – सुनील नरेन (कोलकाता नाइटराइडर्स)
स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द सीजन – ऋषभ पंत (दिल्ली डेयरडेविल्स)
नई सोच सीजन अवॉर्ड – चेन्नई सुपर किंग्स
पर्पल कैप ऑफ द सीजन – एंड्रयू टाई (किंग्स XI पंजाब)
ऑरेंज कैप ऑफ द सीजन – केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद)