आईपीएल 2018
क्रिस गेल ने जड़ा IPL 2018 का पहला शतक, दर्ज किए और भी कई रिकॉर्ड्स
By Cricshots Team - Apr 19, 2018 5:33 pm
Views 1
Share Post
Chris Gayle, a massive hitter of Kings 11 punjab
Chris Gayle, a massive hitter of Kings 11 punjab

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें अगर किसी खिलाड़ी का दिन हो तो उनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर का काम करती है। कुछ ऐसा ही हुआ आज आईपीएल के 16वें मैच में जब किंग्स XI पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पंजाब के घरेलू मैदान पर क्रिस गेल का बल्ला जमकर गरजा। गेल ने शुरुआत से गेंदबाजों को लय में आने का माका नहीं दिया। अपने 63 गंदों में 104 रन की पारी के दौरान गेल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। आईए जानते है क्या है कौन कौन से रिकॉर्ड्स पर गेल ने कब्जा जमाया।

क्रिस गेल के नाम दर्ज हुआ आईपीएल 2018 का पहला शतक

क्रिस गेल के नाम आईपीएल 2018 का पहला शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अपना शतक जमाने में गेल ने केवल 58 गेंदे ही खेली। गेल ने इस पारी में चौका तो सिर्फ एक जमाया लेकिन छक्कों की बरसात कर डाली। गेल ने 11 छक्के जमाए। ये उनके टी-2O करियर का 21 वां शतक था और आईपीएल में उनके शतकों की संख्या 6 तक पहुंच गई।

राशिद खान की ओवर में लगाया ‘छक्कों का चौका’

गेल ने लेग स्पिनर राशिद खान के एक ओवर में लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जमाए। उन्होंने 39 गेंदों पर आईपीएल की दूसरी फिफ्टी पूरी की। फिफ्टी पूरा करने की खुशी गेल के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। जैसे ही उन्होंने इस सीजन की दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में इसका जश्न मनाया। गेल ने बल्ले को दोनों हाथों से उठाकर मैदान पर ही अपने अंदाज में ही डांस किया। डांस केवल गेल ने ही नहीं, बल्कि युवराज सिंह ने भी गेल की हौसलअफजाई की।

टी-20 क्रिकेट में गेल के छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड

क्रिस गेल को अगर छक्कों का उस्ताद कहा जाए तो कोई बड़ा बात नहीं होगी क्योंकि टी-20 क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्कों को जड़ने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है। गेल ने 16 बार अपनी पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़े है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर उन्हीं के हमवतन आंद्रे रसेल का नाम आता है उन्होंने 2 बार ये कारनाम किया जबकि 2 बार ही न्यूजीलैंड का ब्रेंडन मैक्कुलम ने भी ये कारनामा किया है।

युवी ने अनोखे अंदाज में किया गेल का हौसलाअफजाई

गेल ने शतक जड़ने के बाद बड़े ही खास अंदाज में इसका जश्न मनाया। गेल ने बल्ले को दोनों हाथों से उठाकर मैदान पर ही अपने अंदाज में ही डांस किया। डांस केवल गेल ने ही नहीं, बल्कि युवराज सिंह ने भी गेल की हौसलअफजाई की।

 

गेल ने शतक बेटी को किया समर्पित
सेंचुरी के बाद उन्होंने कहा कि यह शतक मेरी बेटी के नाम है। उसका जन्मदिन कल (शुक्रवार को) है। वह दो साल की हो जाएगी। वह पहली बार भारत आई है। हम यहां अच्छा समय गुजारना चाहते हैं। मैं खुश हूं कि मैंने इस सीजन के अपने दूसरे ही मैच में सेंचुरी लगाई है। बता दें कि क्रिस गेल की बेटी और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेडियम में मौजूद रहीं। शतक बनाने के बाद बेटी की ओर इशारा करते हुए गेल ने जश्न मनाया।