फीचर्स
जानिए ऐसे क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने दो-दो देशों की तरफ से खेला क्रिकेट
By CricShots - Mar 26, 2018 1:53 pm
Views 1
Share Post

 

क्रिकेट ऐसा खेल है जहां हर कोई खिलाड़ी अपने देश के लिए अपना बेस्ट देना चाहता है। हर खिलाड़ी मैदान में अपने देश को जीत दिलाने के जज्बे के साथ उतरता है लेकिन आप ऐसे खिलाड़ियों के बारे में शायद ही जानते होंगे जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो-दो देशों की ओर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। हम आपको बताएंगे उन खिलाड़ियों के बारे में जो अपना देश छोड़कर दूसरे देश से खेलने में भी पीछे नहीं रहे।

नवाब पटौदी सीनियर: आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दूसरे देशों की ओर से क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। पूर्व भारतीय कप्तान नवाब पटौदी जूनियर के पिता नवाब पटौदी सीनियर आजादी से पहले इंग्लैंड के लिए खेलते थे। उन्होंने 1932 से 1934 के बीच इंग्लैंड के लिए 3 टेस्ट खेले। इसके बाद उन्होंने 1946 के बाद भारत के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला।

केपलर वेसल्स: केपलर वेसल्स ओपनर बल्लेबाज के तौर पर 1982 से 1985 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते थे। केपलर वेसल्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 24 टेस्ट खेले। इसके बाद 1990 के दौरान जब रंगभेद की वजह से प्रतिबंध झेल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम से बैन हटा तो वेसल्स अफ्रीकी की और बतौर कप्तान खेलने लगे। उन्होंने 1992 से 1994 के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए 16 टेस्ट खेले।

जॉन ट्रायकॉस: दक्षिण अफ्रीका की ओर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जॉन ट्रायकॉस ने जिम्बाब्वे की ओर से भी क्रिकेट खेला है। ट्रायकॉस ने 1970 में दक्षिण अफ्रीका की ओर से 3 टेस्ट खेले। इसके बाद उनकी टीम पर बैन लग जाने के बाद उन्होंने 1992 में जिम्बॉब्वे की ओर से खेला। ट्रयकॉस ने जिम्बाब्वे के लिए 4 टेस्ट खेले।

फ्रैंक हियर्न: इंग्लैंड के लिए खेलने वाले फ्रैंक हियर्न ने दक्षिण अफ्रीका के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। हियर्न ने 1889 में इंग्लैंड के लिए 2 टेस्ट खेले। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 1892 से 1896 तक टेस्ट क्रिकेट खेला।

सैमी गिलेन: सैमी गिलेन भी दो देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। वेस्टइंडीज की ओर से अपने क्रिकेट करियर का आगाज करने वाले सैमी न्यूजीलैंड के लिए भी खेले हैं। उन्होंने 1951 से 1952 के बीच विंडीज के लिए 5 टेस्ट मैच खेले। जबकि 1956 के बाद से वो न्यूजीलैंड की ओर से खेलने लगे।