फीचर्स
इन बल्लेबाजों के नाम है सबसे लंबे छक्के लगाने का रिकॉर्ड, जानिए कौन हैं ये?
By CricShots - Mar 26, 2018 4:01 am
Views 3
Share Post

क्रिकेट के खेल में फैंस का सबसे ज्यादा मनोरंजन तब होता है जब बल्लेबाज गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेजते हैं। क्रिकेट के खेल को समय-समय पर ऐसे बल्लेबाज मिलते रहते हैं जो गेंदों को आसानी से छह रनों के लिए भेजते हैं। रनों की आतिशबाजी करना इन बल्लेबाजों का पसंदीदा काम है। जी हां बिग हिटर्स, सिक्सर किंग और ना जाने कितने ही नामों से इन धाकड़ बल्लेबाजों को जाना जाता है। इनका काम है गेंदबाजों की ऐसी कुटाई करना जिसे वो लंबे समय तक याद रखें। आइए आपको बताते हैं सबसे लंबे छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में।

क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया): सबसे लंबा छक्का लगाने के मामले में पहले नंबर पर हैं विस्फोटक कंगारु बल्लेबाज क्रिस लिन। आईपीएल 2017 में अपनी तोबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारतीय फैंस का दिल जीतने वाले लिन बिग बैश लीग में क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा छक्का जड़ चुके हैं। लिन ने शॉन टेट की गेंद पर जोरदार छक्का लगाते हुए गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया था। इस छक्के की लंबाई 121 मीटर दर्ज की गई थी।

कोरी एंडरसन (न्यूजीलैंड): इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज कोरी एंडरसन। कोरी ने साल 2014 में भारत के खिलाफ ईशांत शर्मा की गेंद पर क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे लंबा छक्का लगाया था। कोरी ने इतना जबरदस्त शॉट खेला कि गेंद स्टेडियम के बाहर जा गिरी। इस छक्के की लंबाई 120 मीटर थी।

युवराज सिंह (भारत): तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह हैं। युवी को उनके लंबे-लंबे छक्कों की वजह से सिक्सर किंग के नाम से भी बुलाया जाता है। युवी ने अपने करियर में सबसे लंबा छक्का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान लगाया था। युवराज ने ब्रेट ली गेंद पर 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

डेनियल क्रिस्चियन (ऑस्ट्रेलिया): चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेनियल क्रिस्चियन हैं। उन्होंने साल 2015 में बिग बैश लीग में क्रिकेट जगत का चौथा सबसे लंबा छक्का लगाया। बिग बैश लीग में होबार्ट की और से बल्लेबाजी करते हुए डेनियल क्रिस्चियन ने 117 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

एम एस धोनी (भारत): सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। युवराज सिंह के अलावा महेन्द्र सिंह धोनी भी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर शुमार हैं। धोनी ने साल 2011 में सीबी सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे लंबा छक्का जड़ा। धानी का ये छक्का 112 मीटर लंबा था।